Jamshedpur : कदमा हिंसा मामले में विहिप ने अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

SHARE:

जमशेदपुर :

विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को जमशेदपुर जिला बार संघ कई अधिवक्ताओं को सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा के साथ-साथ बलाई पांडा, विनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, चंदन कुमार यादव, नवनीत कुमार, रीना सिंह, रीना कुमारी, अंकित पांडे, संजीव कुमार झा, रामचंद्र कर शामिल हैं. सभी का दिल से स्वागत करते हुए सभी को अंग वस्त्र दिया गया. इस दौरान बार संघ में मिठाई का भी वितरण हुआ.
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने अपने वक्तव्य में बताया कि अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे के साथ सात अन्य लोगों की रिहाई हुई जो कदमा शास्त्री नगर में हुई घटना में कदमा थाना कांड संख्या 54/23 में जो भी लोग संलिप्त हैं.

जेल में बंद अन्य लोगों के लिए भी मुफ्त करेंगे कार्य
उन सभी का काम वह निशुल्क करेंगे. साथ ही साथ उन्होंने संगठन के लोगों से यह बातचीत की, कि वे आगामी एक दिवसीय बैठक रखकर सभी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद संगठन को आगे बढ़ाने एवं विधिक जागरूकता लाने का काम भी करेंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद की बहन साईं पदमा झा एवं वंदना राव के साथ भाई विवेक कुमार एवं बी के राय ने सभी को सम्मानित किया गया. इसी कार्यक्रम में अधिवक्ता रमन ओझा ने सम्मानित होने के बाद सभी को संबोधित किया और बताया कि बाकी भी जितने भाई अभी न्यायिक कारावास में हैं. उन लोगों के लिए भी हम लोग बैठक कर जल्द से जल्द न्यायिक कार्य में साथ देंगे और न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करेंगे. इसके लिए हम सभी अधिवक्ता वचनबद्ध हैं और एक साथ प्रण लेते हैं कि संगठन के कार्य में कोई भी शुल्क हम लोग नहीं लेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें