Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में सोलर लाइट की बैटरी चोरी पर गरमाया मामला, विकास सिंह ने दर्ज कराएंगे एफआईआर

SHARE:

  • एक ही स्थान से बार-बार हो रही चोरी पर विभाग मौन, पूर्व भाजपा नेता ने उठाए गंभीर सवाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मानगो नगर निगम अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 से तुरियाबेड़ा को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर झारखंड सरकार द्वारा स्थापित की गई दस सोलर लाइटों में से चार लाइटें बंद हो चुकी हैं. इन लाइटों का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया था. अब ये लाइटें लोगों की सुरक्षा के बजाय खुद जांच के घेरे में हैं क्योंकि उनकी बैटरियां गायब हो गई हैं. पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि बैटरी चोरी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी दो बैटरियां गायब हो चुकी हैं. उन्होंने विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाइट लगाने वाली एजेंसी की भूमिका भी संदिग्ध है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

Gambhir Car Associate Motion Ads

सोलर लाइटें बंद, इलाके में फिर अंधेरा—लोगों में गहराया असंतोष

विकास सिंह ने बताया कि जिस जगह से बैटरियां गायब हो रही हैं, वह सड़क NH-33 से जुड़ती है और काफी व्यस्त रहती है. ऐसी जगह से बार-बार बैटरियां चोरी हो जाना न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि इसमें किसी बड़ी लापरवाही या साजिश की भी आशंका है. विकास सिंह ने कहा कि जब पहली बार चोरी हुई थी, तब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन विभागीय स्तर पर न तो जांच हुई और न ही एफआईआर दर्ज की गई. केवल औपचारिकता निभाते हुए अधिकारियों ने मीडिया में बयान दिया, जिससे समस्या का समाधान नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें : Sindri : 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को लेकर सिंदरी में लामबंदी तेज, विपक्षी दलों और यूनियनों ने दिया समर्थन

पहली चोरी के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, अब दोबारा हुई वारदात

पूर्व भाजपा नेता ने यह भी कहा कि यह संभव है कि संवेदक खुद बैटरियों को खोलकर बेच रहा हो और इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस उम्मीद से ये सोलर लाइटें लगाई गई थीं, वह उम्मीद अब धूमिल होती जा रही है. वारंटी पीरियड के बावजूद नई बैटरियां नहीं लगाई गईं और क्षेत्र एक बार फिर अंधेरे में डूब गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

क्या संवेदक खुद निकाल रहा है बैटरियां?—पूर्व भाजपा नेता ने जताई शंका

विकास सिंह ने अंत में कहा कि अब वे खुद मानगो थाना में एफआईआर दर्ज कराएंगे और जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जानकारी देंगे. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं, बल्कि सरकारी योजना और जनता की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ है. यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह एक बड़ा घोटाला बन सकता है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर चुप न रहें और प्रशासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर