Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Weather update : झारखंड में आज से 6 दिन झमाझम बारिश से मौसम रहेगा कूल-कूल!

SHARE:

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर  

झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है! भीषण गर्मी और लू  से परेशान जनता को अब मौसम कुछ ठंडी राहत देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों तक झारखंड में झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं लोगों को राहत भरी मौसम का एहसास कराएंगी। पिछले कई दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में उमस और तेज गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

26 अप्रैल को रहेगा लू का असर, फिर आएगी राहत

हालांकि 26 अप्रैल को दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन के समय लू चलेगी। लेकिन दोपहर बाद से कई इलाकों में आंधी-तूफान, तेज गर्जना और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।27 अप्रैल को खास तौर पर राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा  28 अप्रैल को राज्य के अधिकांश भागों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के झोंकों और वज्रपात की संभावना जताई गई है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी झारखंड में छिटपुट बारिश के साथ हल्की आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम का सुहाना बदलाव 1 मई 2025 तक जारी रहने की संभावना है। तेज हवाएं, ठंडी बौछारें और तापमान में गिरावट झारखंडवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाएंगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर