Jamshedpur : परसुडीह पुलिस के हत्थे चढ़े छिनतई गिरोह के दो सदस्य, नगदी और सामान बरामद – डीएसपी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के परसुडीह में विगत 5 व 6 जून को घटित दो अलग अलग छिनतई मामले का उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीने हुए फोन पर्स व नगद बरामद किये हैं. परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रमथ नगर और हलुदबानी में 5 जून और 6 जून को बाइक सवार दो अपराधियों ने सुपर्णा कर व मीतु मुखर्जी को निशाना बनाते हुए पर्स छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एक टीम का गठन कर परसुडीह पुलिस ने बिरसनागर निवासी सौरभ झिंगन व परसुडीह निवासी रवि सुंडी को गिरफ्तार किया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने उनके पास से छिनतई की घटना में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल, एक पर्स मोबाइल फोन और ₹5200 नगद बरामद किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि सौरभ झींगन और रवि सुंडी के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने बताया सौरभ झींगन का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है, फिलहाल इनकी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें