चेस और कैरम में खिलाड़ियों के बीच दिखी कांटे की टक्कर, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एकदिवसीय अंतरराज्यीय चेस एवं कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कॉलेज भी शामिल रहे। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली।

चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती संघ के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का भी विकास होता है। उन्होंने डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की।

समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय चेस मास्टर एवं एशियन कांस्य पदक विजेता नीरज कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
चेस पुरुष वर्ग
प्रथम: अभिषेक कुमार — करीम सिटी कॉलेज
द्वितीय: अर्का मंडल — के.एम.पी.एम. कॉलेज
तृतीय: देव ज्योति सिन्हा — अर्का जैन यूनिवर्सिटी
चेस महिला वर्ग
प्रथम: स्मृति रानी — एम.बी.एन.एस. कॉलेज
द्वितीय: सौमिनी दास — डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन
तृतीय: सुप्रिया जानको — श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन
कैरम पुरुष वर्ग
प्रथम: आकाश कर्मकार — अर्का जैन यूनिवर्सिटी
द्वितीय: पवन वर्मा — के.एम.पी.एम. कॉलेज
तृतीय: संकित कुमार — के.एम.पी.एम. कॉलेज
कैरम महिला वर्ग
प्रथम: रुकैया खातून — करीम सिटी कॉलेज
द्वितीय: सुमैया सैयद — करीम सिटी कॉलेज
तृतीय: पूजा रानी बयारी — बी.एन.एम.ए. कॉलेज, ओडिशा
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह, मेंटरिंग एंड एडवाइजर डॉ. जूही समर्पिता, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल और उप प्राचार्या पामेला घोष दत्ता सहित शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का योगदान रहा। स्पोर्ट्स सेल इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी चौधरी के अथक प्रयास से आयोजित यह एकदिवसीय चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुई।







































