WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : बेटियों के नाम का नेमेप्लेट लगाकर सम्मान देने वाले गांव तिरिंग में मना मासिका महोत्सव

SHARE:

माहवारी स्वच्छता के विज्ञान को सीख बेटियों ने ली शर्म झिझक तोड़ने की शपथ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर बेटियों के सम्मान को महत्व देने वाले गांव तिरिंग में सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के द्वारा मासिका महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान झारखंड के पैडमेन के रूप में जाने जाने वाले तरुण कुमार ने किशोरियों और माताओं को संबोधित करते हुए बताया कि “तिरिंग गांव के हर घर पर बेटियों और माताओं के नाम का नेमप्लेट आपके गांव को बेहद खास बनाता है, बेटियों को सम्मान को बढ़ाने वाले इस अनोखे अभियान के बदौलत जमशेदपुर पोटका के तिरिंग गांव को देश भर में जाना जाता है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति उचित जागरूकता बेहद अहम है। महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माहवारी के प्रति शर्म झिझक तोड़ना और माहवारी के दौरान उचित साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। महिलाओं ही नही बल्कि पुरुषों को भी माहवारी स्वच्छता के प्रति बेहतर समझ रखना आवश्यक है।”गांव में लगभग तीन घंटे तक चले मासिका महोत्सव कार्यक्रम में बच्चियों को विस्तार से माहवारी स्वास्थ्य, स्वच्छता हेतु माहवारी प्रबंधन साधनों के उपयोग, माहवारी स्वच्छता से जुड़े विज्ञान, पीरियड ट्रैकर के उपयोग, बीमारियों व उससे बचने के उपायों, माहवारी से जुड़े सामाजिक मिथकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों व महिलाओं ने कई सवाल पूछे, जिससे उनके मन की कई भ्रांतियां दूर हुई। मासिका महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पर्यावरण अनुकूल सैनिटरी पैड उपलब्ध करवाए गए। वही गांव में पीरियड पुस्तकालय की शुरुआत की गई। पीरियड पुस्तकालय के माध्यम से बच्चियां कॉमिक्स व किताबों के माध्यम से महिलाओं से जुड़े विषयों पर अपनी समझ बढ़ा सकेंगी। वही अगले छ: महीनो में विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से गांव की किशोरियां व महिलाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, जेंडर, महिला अधिकारों व बालक बालिका समानता जैसे प्रमुख विषयों के प्रति समुचित जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर की 40 से ज्यादा किशोरियां व महिलाए समेत जल सहिया चांदनी सरदार, मंजू सरदार, सुमन सरदार, संतोष शर्मा व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर