WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand : राजधानी के 4 युवा गए मछली मारने, नदी के पास सभी की मिली लाश, हत्या या डूबने से हुई मौत? पुलिस ने शुरु की जांच

SHARE:

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर है। नेवरी विकास व बीआईटी मेसरा के 4 युवा मंगलवार की सुबह में मछली मारने के लिए रुक्का डैम गए। लेकिन सभी रात में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने चारो युवा के शव को पोस्टामार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि नेवरी विकास का शोएब अंसारी व चुट्‌टू के मकसूद अंसारी, आसिफ व शाहिद नुरुल्लाह बाइक व स्कूटी में सवार होकर सुबह 9 बजे घर से मछली मारने के लिए बीआईटी के समीप नदी के लिए निकले।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Giridih : पुलिस ने जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया आयोजन, देखें – Video

शाम तक जब युवक घर नहीं पहुंचे तो घर वाले परेशान होने लगे। इसके बाद घर वालों ने मोबाइल में बात करना चाहा, लेकिन सभी के मोबाइल में रिंग होने के बावजूद कोई उठाया नहीं. ऐसे में घर वालों की परेशानी बढ़ती ही चली गई। फिर दोस्तों ने भी मोबाइल में कई बार बात करना चाहा, लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ। तकरीबन 6 बजे नेवरी विकास व चुट्‌टू के लोग बच्चों को खोजने के लिए निकल पड़े। इस दौरान चारो युवकों के परिजन भी साथ में थे।

नदी के पास मिला शव

गांव के मछुवारों से जब इन चारो युवकों के बारे पूछा गया तो मछुवारों ने बताया कि 4 बजे तक सभी मछली मार रहे थे। इसके बाद लोग गाड़ी के नंबर से जब नदी के करीब पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। क्योंकि मंजर ऐसा था की मुझे जानकारी देने वाला भी बोलने में डर रहा था। उसने बताया की सभी का लाश पड़ा था। देर रात चीख पुकार की आवाज से इलाके में डर का माहौल बन गया था। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की क्या करे। बीआईटी थाने में फिर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके वारदात पर पहुंची। इसके बाद सभी शव को अपने कब्जे में लिया। चारो युवकों में 2 पढ़ाई कर रहा था, जबकि एक गाड़ी खरीद-बिक्री व एक मिस्त्री था। सभी की उम्र 23 से 30 वर्ष के बीच है।

चेहरे पर चोट की निशान

नेवरी व चुट्‌टू के लोगों का गुस्सा उबाल पर था। झमाझम बारिश के बीच काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। ग्रामीण एसपी भी पहुंच कर लोगों के गुस्से को शांत कराया। वहां के लोगों ने बताया की डूबने से युवकों की मौत नहीं हुई है। चेहरे पर चोट की निशान है। पुलिस ने लोगों से कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल सकता है। इसलिए पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेजना पड़ेगा। लगभग रात 12.30 बजे सभी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अब सुबह बुधवार को नेवरी विकास व चुट्‌टू के लोग यह जानना चाहेंगे की आखिरी चारो युवकों की मौत कैसे हुई। अब पुलिस इन चारों युवकों के मौत पर सच्चाई की पड़ताल करेगी। 4 युवकों की मौत डूबने से हुई या फिर कोई और मामला है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर