Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीजीपीसी के प्रेस प्रवक्ता बनाये गए युवा पत्रकार खासमहल निवासी चरणजीत सिंह

SHARE:

हॉउस में किया गया सम्मानित, कहा – मर्यादा अनुसार निभाएंगे जिम्मेदारी, प्रीतम भाटिया ने दी बधाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी युवा पत्रकार चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सीजीपीसी की कोर मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया, जिसके बाद सीजीपीसी के हॉउस में चरणजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने सम्मानित किया.

इस मौके पर प्रधान ने कहा कि कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि भाई चरणजीत सिंह अपनी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ कमेटी की गतिविधियों, चल रहे भलाई के कार्यों और धार्मिक सेवाओं को मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से संगत तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भगवान सिंह के मुताबिक हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि उन कार्यों को समाज तक पहुंचाना भी है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित हों और “सरबत दा भला” के इस पवित्र मिशन से जुड़ सकें. चरणजीत सिंह को मिली जिम्मेदारी से गुरु घर की सेवाएं, सामाजिक प्रयास और मानवता की भलाई के कार्य अब और मजबूती से हर घर तक पहुंचाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हम अरदास करते हैं कि धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा से भाई चरणजीत सिंह अपनी इस नई सेवा को चढ़दी कला में निभाएं और कमेटी को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएं. महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि चरणजीत सिंह पिछले लंबे समय (20 सालों से) पत्रकारिता कर रहे हैं. वह समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं. अब सिख समाज में उनकी जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होगी.

इधर, इस जिम्मेदारी के लिए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश प्रभारी शंकर गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए चरणजीत सिंह को बधाई दी है.उन्होने कहा कि सभी पत्रकारों को धार्मिक संस्था से जुड़े रहकर पत्रकारिता करते रहने की जरूरत है क्योंकि धर्म के साथ कर्मों में सुधार हो सकता है.

इस मौके पर चरणजीत सिंह ने प्रधान एंड टीम को आश्वासन दिया कि वह मर्यादा का पालन करते हुए इस जिम्मेदारी का निर्वाह बाखूबी निभाएंगे. इसके बाद सभी ने मिलकर इस नई जिम्मेदारी के लिए चरणजीत सिंह को बधाई दी. इस मौके पर प्रधान के अलावा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर