Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : विवाह भवन में बच्चियों का शस्त्र प्रशिक्षण रहा आकर्षण का केंद्र, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गिरिडीह विवाह भवन में आज एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा। इसके उपरांत रामायण, महाभारत एवं भगवद गीता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चियों का शस्त्र प्रशिक्षण रहा जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सतीश्वर प्रसाद सिंहा, गायत्री परिवार से कामेश्वर प्रसाद सिंह, समाजसेवी पूनम प्रकाश सहाय, पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज पुष्पा सिन्हा, शांति भवन से साध्वी बहन, साईं मंदिर से बहन शिवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तनुजा सहाय, संगीता, सीमा, सोनू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम की संयोजिका पूनम बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन बालिकाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में नारी शक्ति को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा और सभी उपस्थित लोगों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर