Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच की आमसभा संपन्न, प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव और अनूप बने कोषाध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच शाखा की आम सभा हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंच द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया और सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके पश्चात सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों, आयोजनों एवं उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया गया। उनके प्रतिवेदन की उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए अनुमोदन किया।

कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सभा के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल एवं युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच की सक्रियता और टीम वर्क की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व अध्यक्ष युवा दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं नियमों की जानकारी देते हुए औपचारिक रूप से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूर्व टीम के प्रयासों की सराहना की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही पूरी कार्यसमिति की घोषणा करेंगे।

इस आम सभा में युवा मंटूलाल अग्रवाल, युवा परमेंद्र शर्मा, युवा दिनकृत अग्रवाल, युवा अश्विनी अग्रवाल, युवा विकास शर्मा, युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष, युवा उत्तम शर्मा, युवा हेमंत गुप्ता, युवा अनूप शर्मा, युवा नीरज शर्मा, युवा जीतेश अग्रवाल, युवा संजय अग्रवाल, युवा उत्सव अग्रवाल, युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल, युवा संदीप अग्रवाल, युवा अंकित सिंघानिया, युवा लवनीस बजाज, युवा शुभम गोयल, युवा यश अग्रवाल, युवा रवि शंकर सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर