Jamshedpur Twu : पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल बारी की 79वीं पुण्यतिथि पर मजदूर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बिहार के फतुहा स्टेशन के पास हुई थी हत्या

SHARE:

महासचिव, सह-अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि देते हुए जीवनी को दिलाया याद 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रो. अब्दुल बारी की 79वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष  शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अब्दुल बारी की जीवनी पर प्रकाश डाला.

उन्के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के फैकल्टी सह ऑफिस एसोसिएट डाॅ. एमएस सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अब्दुल बारी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने उनके ओजस्वी एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का अनुसरन अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब हो प्रोफेसर अब्दुल बारी टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर में सन 1937 से 1947 तक लगभग करीब 10 वर्षों तक अध्यक्ष थे और आज ही के दिन 28 मार्च, 1947 को पटना के नजदीक फतुहा रेलवे स्टेशन के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी.

यूनियन द्वारा आयोजित इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इन्चार्ज धर्मबीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यों के अलावा यूनियन के कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रधांजली सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें