फतेह लाइव, रिपोर्टर.
आदित्यपुर में रौनियार सेवा समिति की ओर से शनिवार को रामनवमी पर्व को लेकर निकाले गए जुलूस में शामिल रामभक्तों के बीच मसालेदार चना, गुड् शरबत व फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम आदित्यपुर स्थित फुटबॉल ग्राउंड के मेन गेट के बगल में एक शिविर लगाकर संचालित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम संयोजक बिनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, धर्म गुप्ता, राजेश्वर साहु, लछुमन साहु, इमली चौक निवासी राजेश गुप्ता, कृष्णा राज, श्याम प्रकाश, मनिष गुप्ता, सरोज गुप्ता ,बिपिन गुप्ता ,राकेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, की सराहनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रौनियार सेवा समिति के संरक्षक व नव निर्वाचित पार्षद धनंजय गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, विश्व मोहन कुमार, अर्जून प्रसाद, काशी नाथ गुप्ता, कार्तिक चंद्र साहु, सुखदेव साहु, रौनियार महिला सेवा समिति से प्रमिला गुप्ता, गीता गुप्ता, पुनम गुप्ता व अन्य तथा समिति के अध्यक्ष राम विनोद गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महासचिव राजेश गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आमंत्रित सम्मानित अतिथियों में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व समाजसेवी पुरेंद्र नारायण सिंह, भारत संस्कार के महासचिव व नव निर्वाचित पार्षद डॉ नथुनी सिंह, भारत संस्कार के उपाध्यक्ष व शिक्षाविद् एस डी प्रसाद, समाजसेवी देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार की उपस्थिति से शिविर शोभायमान रहा। सभी अतिथियों का स्वागत समाज के पदाधिकारियों द्वारा रामनाम का पट्टा पहनाकर , हेमू बैच लगाकर व तिलक लगाकर किया गया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के बहुतेरे बंधु- बांधव, माता एवं बहनों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में जय श्रीराम, सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य रौनियार अमर रहे, हेमू रौनियार अमर रहे, अंतिम हिंदू सम्राट हेमू रौनियार अमर रहे, रौनियार एकता जिंदाबाद, जय हिंद के जय घोष व विजय घोष के नारे के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव राजेश गुप्ता ने किया।



