Jamshedpur Gurudwara : टिनप्लेट गुरुद्वारा की प्रधानगी को लेकर चुनावी माहौल गर्माया, गुरदयाल मानावाल टीम ने खोला मोर्चा, देखें – Video

SHARE:

 मत्तेवाल निवास में सैकड़ों समर्थकों को जुटाकर दिखाई मजबूती, 31 मार्च को विशाल रैली निकालकर करेंगे नामांकन 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टिनप्लेट 10 नंबर बस्ती गुरुद्वारा की प्रधानगी के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ चुकी है. 31 मार्च तक प्रधानगी के लिए नामांकन करने का वक्त है. उससे पहले विपक्षी खेमे के प्रबल उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मानावाल ने अपने सार्थकों के साथ मोर्चा खोल दिया है. रविवार को कृष्णा रोड बगान एरिया मत्तेवाल निवास में विपक्ष के लोगों का एकत्र हुआ. जहां जनसभा कर सभी ने एक स्वर पर मौजूदा प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर पर मनमानी का आरोप लगाया.

वक्ताओं ने सबसे ज्यादा रोष इस बात पर व्यक्त किया कि जब चुनाव की घोषणा हो चुकी है, तो मौजूदा कमेटी को भंग क्यों नहीं किया जा रहा? इसके साथ ही कोई चुनाव कमेटी का भी ऐलान नहीं किया जा रहा. इसके अलावा सुरजीत पर मानावाल और समर्थकों ने मनमानी का आरोप लगाया. कहा कि तीन दिन पूर्व वे अपने पांच समर्थकों के साथ कार्यालय गए थे. जहां प्रधान से उनके पक्ष के पांच उम्मीदवारों के लिए बनाये जाने वाले 25 प्रस्तावकों के बारे जानकारी लेनी चाही, कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है. सुरजीत खुशीपुर ने यह बताने से साफ इनकार कर दिया. चेयरमैन सुखदेव सिंह मल्ली ने कहा कि अब तक के चुनावों में ऐसा कभी नहीं हुआ. जो भी मौजूदा कमेटी रही है. वह प्रस्तावक की जानकारी देती रही है. लेकिन ख़ुशीपुर संविधान नियमों की अवहेलना कर रहे हैं. वह गुरुद्वारा की कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनसभा में मौजूद चुनाव में मुख्य भूमिका निभाने वाले लोगों ने कहा कि इससे पूर्व छह साल तक तरसेम सिंह सेमे प्रधान रहे. उनके समय मासिक चंदा 10 रूपये था. जिसे ख़ुशीपुर ने बढ़ाकर 20 रूपये कर दिया. खालसा क्लब का बुकिंग चार्ज भी तीन हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार कर दिया गया. प्रधान का काम संगत को सुविधा देना है, लेकिन सुरजीत ने प्रधान बनने के बाद संगत की सुविधाओं पर कैंची चलाई गई. खालसा क्लब में ठेकेदारी प्रथा, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी कई मामले हैं, जिसका समय आने पर संगत के समक्ष खुलासा किया जायेगा. संगत ने यह भी कहा कि खालसा क्लब में हेलीकाप्टर पंखा लगाया गया, लेकिन उसे चलाने के लिए 440 वोल्ट की बिजली नहीं लाई गई. गुरुद्वारा भवन की बिल्डिंग का काम भी पूर्व प्रधान के कार्यकाल में हुआ था, जिसकी वाहवाही खुशीपुर बटोर रहे हैं.

इन सब मुद्दों को लेकर संगत को जागरूक करते हुए यह आह्वान किया गया की 31 मार्च को मानावाल के नामांकन में शाम छह बजे सिंधु रोड झूला मैदान से एकत्र कर विशाल रैली निकाली जाएगी, जहां नामांकन करने के साथ ही चुनाव फ़तेह करने का उलगुलान होगा. उन्होंने संगत को भरोसा दिलाया कि उन्हें सेवा मिलेगी तो धार्मिक कार्यों पर जोर दिया जायेगा, जो वर्तमान टीम के समय बंद हो गए हैं. संगत के लिए गुरु के लंगर भी भरपूर होंगे, जो वर्तमान कमेटी के समय कम पड़ रहे हैं. सभा का संचालन गुरदीप सिंह काके ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रताप सिंह ने किया.

सभा में गत चुनाव को देखते हुए कई नये समीकरण बने देखे गए, जो आने वाले समय में सबके सामने नई दिशा तय करने की ओर इशारे करते हैं. मानावाल समर्थकों ने भी दावा करते हुए कहा कि इस बार संगत हमारे पक्ष में है. वैसाखी पर्व तक बहुत कुछ साफ हो जायेगा. इस सभा में तरसेम सिंह, नानक सिंह, कुंदन सिंह, हरजिन्दर सिंह टीटू, मंजीत सिंह गिल, सुखपाल सिंह, सिकंदर सिंह फुलका, कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह समेत सौ से अधिक लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें