WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसपी ने किया शक्ति पेट्रोलिंग का गठन, देखें-Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कर कोल्हान प्रमंडल में चर्चा में आए सरायकेला एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को आदित्यपुर थाने में महिला सुरक्षा को लेकर स्पेशल फोर्स का गठन किया. एसपी ने महिला एस.आई के नेतृत्व में कुल 8 महिला एएसआई और सिपाहियों की इस टीम को आदित्यपुर, आर.आई.टी, गम्हरिया और कांड्रा थाना क्षेत्र में गश्त लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई का जिम्मा सौंपा है. विशेष रूप से महिला सुरक्षा पर काम करने वाली इस टीम का नाम “महिला शक्ति पेट्रोलिंग” रखा गया है.

आज *महिला शक्ति पेट्रोलिंग* पार्टी को आदित्यपुर थाने से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डॉ. बिमल ने पत्रकारों को बताया कि इस फोर्स का गठन महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है. उन्होंन  कहा कि आज शहरी क्षेत्र से इसकी शुरुआत हुई है और ग्रामीण क्षेत्र में भी विभिन्न थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी इसी तरह अपने थाना क्षेत्रों में कार्यरत रहेंगी. उन्होने बताया कि इसके लिए एक *मोबाइल नंबर-9798302490* भी विशेष रूप से जारी करते हुए आज से ही इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस नंबर पर महिलाओं के फोन आते ही टीम पीड़ित महिला तक पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने की शुरुआत करेगी.इसके लिए महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए शक्ति पेट्रोलिंग टीम को सक्षम बनाया गया है.

आज आदित्यपुर थाने से 4 स्कूटी पर सवार 8 महिला पुलिसकर्मियों‌ को बिमल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.मौके पर आदित्यपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर