Jamshedpur : बागबेड़ा पोस्तोनगर में जला समरसेबल पंप, नया पंप लगाने की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोस्तोनगर शिव मंदिर के समीप स्थित समरसेबल पंप जल जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। इस समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र नया समरसेबल पंप लगाने की मांग की।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि समरसेबल पंप खराब होने के कारण भीषण गर्मी में स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को पीने का पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द नया समरसेबल पंप लगाया जाना आवश्यक है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव को नया समरसेबल पंप लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही नया पंप स्थापित कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, सतबीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, दीपु सिंह, समाजसेवी पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर