WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Government’s eye on Jamshedpur : हिमांशु हत्या कांड में सीएम ने एसएसपी पीयूष और सरायकेला एसपी निधि का किया तबादला

SHARE:

दोनों पति-पत्नी, पुलिस मुख्यालय में भेजा गया, एडीजी, कोल्हान आयुक्त और डीआईजी को कमान, यह जानकारी ले लें साहब 

हेमंत सोरेन ने हिमांशु के परिजनों से दूरभाष पर बात की, प्रत्युष के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और सरयू राय ने मृतक के घर जाकर शोक जताया, सरकार को भी चेताया

उपायुक्त के आदेश पर आबकारी विभाग ने डबल डाउन बार को सील किया, बार डांसर की होगी जांच

डबल डाउन के मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापा मारा, पत्नी से पूछताछ

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के सरायकेला खरसावां के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी का तबादला कर दिया है. पीयूष पांडेय और निधि द्विवेदी पति पत्नी हैं. दोनों को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर खुद यह आदेश सार्वजनिक किया. यह भी आदेश दिया गया कि फिलहाल एडीजी मनोज कौशिक, कोल्हान आयुक्त और डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर में रह कर कमान संभालेंगे और पूरे मामले की जांच और कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे. सीएम ने संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी स्तर पर लापरवाही और जवाबदेही से बचने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

सीएम का ट्वीट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बात की. आश्वासन दिया कि दोषी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी  उन्होंने वायदा किया कि घायल प्रत्युष आनंद के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय भी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पर गए. ढांढस बंधाया। सरकार को चेताया भी है कि अपराधियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह विधि व्यवस्था के नजरिए से ठीक नहीं होगा. विधायक सरयू राय ने इस मसले पर एक जुलाई को मिलानी सभागार में बैठक बुलाई है जिसमें आम लोगों को आमंत्रित किया गया है. पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, प्रमोद लाल समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता भी मृतक के परिजनों से जाकर मिले. जानकारी दी कि सारी स्थिति से सरकार को अवगत कराया गया है. सरकार बेहद संजीदा है  न्यायोचित कार्रवाई होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
हिमांशु के घर परिजनों से मिलने आये अर्जुन मुंडा

याद दिलाना जरूरी होगा कि बीते 27 जून की रात बिष्टुपुर के डबल डाउन बार में डांसर के साथ छेड़खानी को लेकर युवाओं के दो समूह में झगड़ा हुआ. काफी देर तक बार में लड़ाई होती रही. इसके बाद युवाओं को बार से बाहर किया गया  बार के नीचे सड़क पर पीसीआर वैन लगी हुई थी. हिमांशु और प्रत्युष आनंद से पीसीआर वैन में आए पुलिस वाले बात कर रहे थे कि दूसरे समूह के लड़कों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. चापड़ से दोनों पर घातक प्रहार किया गया. उस दौरान पुलिस ने हमलावरों को रोकने का पूरा प्रयास तक नहीं किया और न ही उन्हें खदेड़ कर पकड़ने में ही तत्परता दिखाई  यह सब सीसीटीवी में कैद हो गया. इसका फुटेज वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया. इसी बीच घायल हिमांशु ने सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद सैकड़ों लोगों ने रीगल गोलचक्कर जाम किया था. पुलिस के वाहनों में तोड़ फोड़ भी की गई थी. आधी रात में एसएसपी पीयूष पांडेय ने खुद आकर आश्वासन दिया तब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ था. इस मामले में बिष्टुपुर थानेदार आलोक दुबे के अलावा पीसीआर वैन के तीन पुलिसवाले पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं.

सरयू राय भी पहुंचे आदित्यपुर में हिमांशु के घर

मृतक के घर पर गए थे एसएसपी, पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए हिमांशु के परिजन

करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद मंगलवार की रात पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी, एडीएम और सरायकेला के एसडीओ मृतक हिमांशु के परिजनों से मिलने गए. परिजनों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. भरोसा दिलाया कि हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. एसएसपी ने साक्ष्य मजबूत करने के लिए पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया. मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर परिजन अड़े रहे. मृतक के परिजनों ने कहा कि दबाव में पोस्टमार्टम करा भी दिया गया तो अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और शव टीएमएच में ही रखा जाएगा. इसके बाद सारे अधिकारी बैरंग लौट गए.

झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन भी दल बल पहुंच हिमांशु के परिजनों के दुख में हुए शामिल

इधर, बिगड़ चुकी विधि व्यवस्था के बीच उपायुक्त के आदेश पर आबकारी विभाग ने मंगलवार को भाजपा नेता नीरज सिंह के डबल डाउन बार को विधिवत सील कर दिया. अब बार से जुड़े सारे पहलुओं की जांच की जाएगी. बार डांसर बुलाने की भी जांच होगी. इसी दौरान पुलिस ने भाजपा नेता नीरज सिंह के मानगो आवास पर छापा मारा. नीरज सिंह फरार मिले. पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की है. नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अधिकारियों को स्पेशल टास्क दिया गया है. हिमांशु हत्याकांड की प्राथमिकी में नामजद आरोपियों की धर पकड़ के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है. टीम को गम्हरिया निवासी राहुल, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, लखन मार्डी और मानगो के नीरज सिंह और विजय कुमार की तलाश है.

प्रत्युष की हालत नाजुक

हिमांशु के साथी प्रत्युष की हालत भी गंभीर है. उसके शरीर में डेढ़ दर्जन जगहों पर चापड़ के हमले के घाव हैं. उसकी दशा भी बेहद नाजुक है. वह आदित्यपुर के एस टाइप का निवासी है. घटना के एक दिन पहले उसके माता-पिता गांव गए थे. प्रत्युष को भी जाना था. मगर वह रुक गया था.

खैर, जमशेदपुर को अपराध मुक्त करने का टारगेट लेकर आये एडीजी, कोल्हान आयुक्त और डीआईजी को यह बताना जरुरी है कि शहर में नशे कारोबार चरम पर है. रात रात भर पुलिस की मिलीभगत से शराब, गांजा, ब्राउन शुगर अन्य नशे आसानी से नशाखोरों को मिल जाते हैं. आधी आधी रात तक सड़कों पर नशेड़ी मौत का तांडव करते हैं. उनके सामने किसी का आ जाना, एक और हिमांशु घटना की तरह बवाल उत्पन्न कर सकता है. सबसे अहम बात, बर्मामाइंस, जुगसलाई और बागबेड़ा इलाके पुलिस की कार्यशैली पर ख़तरनाक सवाल पैदा कभी भी कर सकते हैं, जहां भोर भोर तक सड़कों में कोलकाता का रेड अलर्ट जैसा नजारा बना रहता है. रेल प्रशासन पर भी यह अनदेखी दागदार बन सकती है, क्यूंकि स्टेशन क्षेत्र में सुनसान गुमटी पर इनका जमावड़ा है. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर