Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Sikh community : सीजीपीसी एवं नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान नहीं रहे, दिल्ली में आया हार्ट अटैक

SHARE:

सोमवार को दिल्ली में ही होगा अंतिम संस्कार, रिश्तेदार हुए रवाना

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिख समाज के लिए रविवार को शोक वाली खबर आई। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा (72) नहीं रहे। दिल्ली में सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद बेटे उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया। गत एक अगस्त को ही वह दिल्ली में रूटिंग चेकअप के लिए अपने बेटों के पास दिल्ली गए थे। उनके बड़े पुत्र कमलजीत सिंह गिल और छोटे पुत्र जसपाल सिंह गिल सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। उन्हीं के पास वे गए थे।

इधर महेंद्र सिंह के निधन की खबर जमशेदपुर पहुंचने पर सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। नामदाबस्ती स्थित उनके रिश्तेदारों के घर लोग जुटने लगे। रिश्तेदारों के अनुसार सोमवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। महेंद्र सिंह सीजीपीसी के एक वर्ष तक प्रधान रहे थे। 2015 से 2024 तक लगातार नौ सालों तक नामदाबस्ती के प्रधान रहे। कांग्रेस पार्टी से उनका लगाव रहा था। सिख समाज में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी दोनों बेटियां क्रमशः रांची और पुणे में रहती हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर, नामदाबस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह ने कमेटी की तरफ से गहरा शोक प्रकट किया है। खैर, नामदाबस्ती से रिश्तेदार परमजीत सिंह गिल, सुरेंद्रपाल सिंह गिल, कांग्रेस जिला सचिव राजवीर सिंह गिल, कांग्रेसी कंवलजीत सिंह गिल, हरदेव सिंह गिल, कांग्रेस नेता रंजीत सिंह कल्लू समेत कई लोग रांची से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर