WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Rss : विभाजन की विभीषिका को स्मरण कर दोहराया अखंड भारत का संकल्प

SHARE:

तुलसी भवन में RSS के ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का आयोजन, युवाओं से इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख श्रीमान संजीत जी ने कहा कि 14 अगस्त भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण और पीड़ादायक घटना—देश के विभाजन—का स्मरण कराने वाला दिन है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपार पीड़ा का सामना करना पड़ा। इस इतिहास को विस्मृत नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि अखंड भारत की अवधारणा केवल भू-भाग की एकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता और राष्ट्रीय चेतना से भी जुड़ी है। आज समाज में राष्ट्रीय एकता, समरसता और सांस्कृतिक आत्मबोध को मजबूत करने की आवश्यकता है।

श्री संजीत जी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जाने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज में एकता और सद्भाव का वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाए।

कार्यक्रम का शुभारंभ महानगर संघचालक रामचंद्र एवं संजीत जी ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभाजन की विभीषिका से संबंधित चलचित्र भी दिखाया गया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने अखंड भारत के संकल्प को दोहराते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन भारत माता की प्रार्थना के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर