WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Manoj Tiwari : अंतिम सोमवार को ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंजेगा जमशेदपुर, मनोज तिवारी बहाएंगे शिव भक्ति की रसधार

SHARE:

‘आओ भक्तों, कालीमाटी में बिताएं बाबा नाम की शाम’

साकची गुरुद्वारा मैदान में 24 अगस्त को सजेगी 26वीं भजन संध्या, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर शहर एक बार फिर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होने जा रहा है। हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से 24 अगस्त 2026 को साकची गुरुद्वारा मैदान में 26वीं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी देश के प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी अपनी 14 सदस्यीय गायन एवं वाद्य मंडली के साथ शिव महिमा की रसधार बहाएंगे। इसकी जानकारी सोमवार को साकची के एक होटल में संस्था के प्रमुख अमरप्रीत सिंह काले ने अपनी टीम की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को साझा की।

पत्रकारों को कार्यक्रम की रुपरेखा की जानकारी देते संस्था के पदाधिकारी

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे स्थानीय भजन गायक कृष्ण मूर्ति एवं उनकी टीम की भजन प्रस्तुति से होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे से मनोज तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य पंडाल और विशाल मंच तैयार किया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बर्फानी बाबा का विशाल स्वरूप होगा आकर्षण

कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए विशाल बर्फ शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन की शुरुआत शिवलिंग के पूजन से होगी और समापन विधिवत आरती के साथ किया जाएगा। पूरे कालीमाटी रोड और कार्यक्रम स्थल के आसपास आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय, पेयजल और भोग-प्रसाद की व्यवस्था भी संघ की ओर से की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। संघ द्वारा वितरित पास के आधार पर प्रवेश व्यवस्था नियंत्रित की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे शाम 6:30 बजे से पहले अपना स्थान ग्रहण कर लें।

व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

कार्यक्रम को लेकर यातायात संचालन, अग्निशमन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघ के स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात रहेगी। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग प्राप्त होगा।

पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’

हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इस वर्ष पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’ प्रदान किया जाएगा।

इनमें चिकित्सा सेवा के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल के पूर्व महाप्रबंधक एवं प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. संजय कुमार तथा प्रख्यात स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू बाजोरिया, समाज सेवा के लिए जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के अभियान में लंबे समय से जुटे अशोक घोष, साहित्य एवं देशभक्ति के क्षेत्र में योगदान के लिए सरदार बलविंदर सिंह तथा खेल के क्षेत्र में शहर को अपना जीवन समर्पित करने वाले हसन इमाम मलिक ‘चीकू’ को सम्मानित किया जाएगा।

सेवा और सम्मान की समृद्ध परंपरा

संघ की ओर से पिछले वर्षों में चिकित्सा, समाज सेवा, उद्यमिता, लोकगीत गायन, शिक्षा, विकास, पत्रकारिता, रक्तदान, खेलकूद, बाल विवाह विरोध, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, नारी शक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्य करने वाले अनेक लोगों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान पाने वालों में पद्मश्री जमुना टुडू, पद्मश्री चामी मुर्मू, पद्मश्री छूटनी महतो, पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, सौरव तिवारी, कन्हैया मित्तल, लखबीर सिंह लक्खा सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां शामिल रही हैं। संघ ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को मंच प्रदान करते हुए कई प्रेरणादायक लोगों को भी सम्मानित किया है।

देश के कई नामचीन कलाकार कर चुके हैं प्रस्तुति

हर हर महादेव सेवा संघ के मंच से अब तक देश के अनेक प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इनमें कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मनोज तिवारी मृदुल, लखबीर सिंह लक्खा, देवी, अनूप जलोटा, पवन सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, कन्हैया मित्तल और कैलाश खेर जैसे कलाकार शामिल हैं।

हर हर महादेव सेवा संघ का यह आयोजन भगवान भोलेनाथ को समर्पित होने के साथ-साथ विश्व कल्याण, सामाजिक सौहार्द्र, मानवता और सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य को भी समर्पित है। संघ की ओर से शहरवासियों और श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति और उल्लास के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर