WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

SHARE:

प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई के दिए निर्देश

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंनेकर नागरिकों से उनकी समस्याओं/ शिकायतों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में पेयजल समस्या, जन्म प्रमाण पत्र, आर्म्स लाइसेंस, नाला एवं जल निकासी, जमीन संबंधी विवाद, पेंशन, आवास, राशन, विद्युत आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, अतिक्रमण, राजस्व एवं दाखिल-खारिज, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, विद्यालय एवं शिक्षा संबंधी समस्या, स्वास्थ्य सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ, पारिवारिक एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए। जिन मामलों में स्थल निरीक्षण या अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर