WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 86 लोगों ने किया महादान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 86 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

स्वर्गीय मिथिलेश झा के निधन के बाद उनकी स्मृति में लगातार पांचवीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रंजन, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा केनेलाइट होटल के निदेशक अमलेश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वर्गीय मिथिलेश झा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले लोग समाज के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं और पुण्य के भागी बनते हैं।

उपायुक्त ने स्वर्गीय मिथिलेश झा को नेक एवं मृदुभाषी व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर समाजसेवा का एक सराहनीय उदाहरण है। शिविर में उद्घाटनकर्ता सहित कुल 86 लोगों ने रक्तदान किया।

सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से अमलेश झा, निर्मल दीप, नवीन सिंह, डी.के. घोष, पूर्वी घोष, राजपति देवी, बंदे शंकर सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर