WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Grand religious event in Jamshedpur : अंतिम सोमवारी पर गूंजेंगे भोले के जयकारे

SHARE:

हर हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भजन संध्या 24 अगस्त को, मनोज तिवारी देंगे भजनों की प्रस्तुति

उपायुक्त, एसएसपी समेत वरीय अधिकारियों को दिया गया निमंत्रण

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर में सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से 24 अगस्त को आयोजित होने वाली 26वीं भजन संध्या को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है।

भजन संध्या के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शहर के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, एसडीओ धालभूम ए.के. मिश्रा, आरक्षी अधीक्षक नगर ललित मीणा एवं आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित सहभागिता को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया गया।

 

संघ प्रतिनिधियों ने बताया कि हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 26 वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या का आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं विश्व कल्याण की भावना से करता आ रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। संघ की ओर से शहरवासियों से सपरिवार भजन संध्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक राकेश्वर पांडेय, बृजभूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह जोगी, पूर्व अध्यक्ष राजू मारवाह, वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय, महेंद्र सिंह, नींदी सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, पशुपतिनाथ पांडे, अखिलेश पांडेय, बिपिन शुक्ला, जुगून पांडेय, गोपी कुमार, संदीप सिंह, चुन्नू वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर