WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला और आभूषण लूटने का आरोप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू ग्वाला बस्ती में घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला और नकदी-आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश साह ने सोनारी थाना में एक महिला, उसके बेटे कुंदन साह और बेटी के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, दिनेश साह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने गांव सिवान से सोनारी स्थित घर पहुंचे थे। वह नहाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उक्त महिला, कुंदन साह और उसकी बेटी कथित तौर पर घर में घुस आए। आरोप है कि महिला के कहने पर कुंदन ने चाकू मंगवाकर दिनेश के गले, हाथ और कान पर हमला कर दिया। इसके बाद लकड़ी से उनकी कमर और पीठ पर भी वार किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दिनेश ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान महिला ने उनकी पत्नी के हाथ में दांत से काटकर घायल कर दिया। शिकायत में सोने का टॉप समेत दो छोटे सोने के आभूषण और दो चांदी के आभूषण ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद दिनेश साह सोनारी थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों, आरोपों की सत्यता और नामजद लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर