Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : दहेज प्रताड़ना और अमानत में खयानत मामले में CA सौरभ गांधी बरी

SHARE:

फतेह लाइव, रेपोर्टर 

जमशेदपुर की एसडीजेएम श्रीमती दिव्या अश्विनी की अदालत ने वर्ष 2019 के दहेज प्रताड़ना और अमानत में खयानत के मामले में आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सौरभ गांधी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। करीब सात वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को अदालत ने मामले में फैसला सुनाया। सौरभ गांधी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने पैरवी और बहस की।

मामला सुंदरनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा वर्मा उर्फ सुरभि गांधी की शिकायत से जुड़ा है। पूजा वर्मा का विवाह 28 नवंबर 2017 को संबलपुर, ओडिशा निवासी सौरभ गांधी के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसके बाद पूजा वर्मा ने वर्ष 2019 में अपने पति सौरभ गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। साथ ही उनके जेवर लेकर अमानत में खयानत करने का भी आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के दौरान अनुसंधानकर्ता ने सौरभ गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से चार गवाहों ने अदालत में गवाही दी। वहीं, आरोपी सौरभ गांधी ने भी स्वयं अभियुक्त के तौर पर अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मामले से जुड़े तथ्यों का परीक्षण किया।

बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने अदालत में बहस करते हुए आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य नहीं होने का पक्ष रखा। उन्होंने अदालत के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को राहत दिए जाने का अनुरोध किया।

सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सौरभ गांधी को दहेज प्रताड़ना और अमानत में खयानत के आरोपों से बरी कर दिया। करीब सात वर्षों से चले आ रहे इस मामले में फैसला आने के बाद सौरभ गांधी को न्यायिक राहत मिली है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर