WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आजादनगर में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, 3.68 किलो गांजा बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आजादनगर थाना क्षेत्र के वारिश कॉलोनी स्थित बेहरा बगान में गांजा बिक्री के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 3 किलो 680 ग्राम गांजा और गांजे की 1299 पुड़िया बरामद की। मौके से 6,590 रुपये नकद, मोबाइल फोन, गांजा पैक करने का सामान और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो क्यूआर कोड भी बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 59 वर्षीय बिनीता तिर्की और उसके सहयोगी 69 वर्षीय अब्दुल शकील को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आजादनगर थाना पुलिस को 10 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि वारिश कॉलोनी के बेहरा बगान रोड नंबर-4 स्थित एक मकान से गांजे की अवैध बिक्री और आपूर्ति की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस टीम ने मकान में विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान 3.680 किलोग्राम गांजा 1299 छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक मिला। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि मकान का इस्तेमाल गांजे को छोटी पुड़ियों में पैक करने और उसकी बिक्री के लिए किया जा रहा था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गांजा बुंडू, रांची निवासी धोनी नामक व्यक्ति से मंगाया जाता था। इसके बाद आजादनगर, कपाली और मानगो के आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री की जाती थी। पुलिस अब गांजा आपूर्ति करने वाले धोनी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6,590 रुपये नकद, एक कीपैड मोबाइल फोन, प्लास्टिक रेपर, दो क्यूआर कोड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि क्यूआर कोड के माध्यम से गांजे की बिक्री का भुगतान भी किया जाता था।

मामले को लेकर आजादनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है और गांजे की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर