फतेह लाइव, रिपोर्टर.
शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार सुबह टाटा स्टील मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ 62 वर्षीय संदीप पाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार, संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई स्थित कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों का कहना है कि बेटी के वहां रहने और परिस्थितियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। इसके बाद उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।




































