फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र राहरगोड़ा स्थित मैक्स’स बॉयस क्लब की ओर से आयोजित भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में हुआ। पूजा के उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रमुख पानी सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह में जिला पार्षद कुसुम पुर्ति, समाजसेवी सौरव राहुल, संजय मलाकार, महेंद्र मुर्मू, विश्वजीत भगत एवं मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा को लेकर समिति की ओर से आकर्षक एवं भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में जगतार सिंह, आशीष झा, राजू लहरी, राजन भगत, राहुल, ऋतिक, दिनेश, सागर, मुकेश ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, राजा ठाकुर एवं अमर ठाकुर सहित समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं पंडाल निर्माण में अमन शर्मा, आकाश शर्मा एवं राहुल शर्मा सहित पूरी टीम ने विशेष मेहनत की। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।




































