भारतीय मजदूर संघ ने रेलवे मजदूर संघ कार्यालय टाटानगर में अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्य अरिन्दम बोस की बेटी अंकिता बोस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित 10वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जमशेदपुर के साथ-साथ झारखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 25 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक किया गया था।
इस चैंपियनशिप में झारखंड के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार सहित विभिन्न राज्यों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अंकिता बोस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अंकिता की इस उपलब्धि पर 13 सितंबर 2026 को भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों की ओर से रेलवे मजदूर संघ कार्यालय, टाटानगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अंकिता बोस को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई।
सम्मान समारोह में भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह, अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष वाइ. शुक्ला, यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री उपेंद्र सिंह, सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री संतोष साहू, स्वदेशी जागरण मंच जुगसलाई के संयोजक रमेश सिंह सहित सुधांशु पति, योगेंद्र पाल, संतोष कुमार, अरुण कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने अंकिता बोस की सफलता को जमशेदपुर और झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




































