WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची मानवता : कुलवंत सिंह बंटी

SHARE:

17 सितंबर को सदर अस्पताल खासमहल में होगा सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम

कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का किया जाएगा वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार करने के उद्देश्य से हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से 17 सितंबर 2026 को सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे सदर अस्पताल, खासमहल, जमशेदपुर में होगा।

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सेवा किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद प्रत्येक माह की 5 एवं 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहारा, सम्मान और आत्मनिर्भरता लाना है। उन्होंने समाज के सेवाभावी नागरिकों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बी.के. शर्मा, सचिव बिनोद कसेरा, मनोज कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, अमित नागलिया, राजेश कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, विजय देव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

संपर्क : कुलवंत सिंह बंटी — 9234500000

हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर