Breaking News
Jamshedpur : मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैनर और डिजिटल एक्स-रे सिस्टम का उद्घाटन Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन : महेंद्र पांडेय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि शहर में नो-इंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की बेरोक-टोक आवाजाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एग्रिको में हाल में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि नो-इंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन नहीं होना कहीं न कहीं यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

महेंद्र पांडेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर केवल बैठकें करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों को धरातल पर लागू करना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने, नो-इंट्री का सख्ती से पालन कराने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर