WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Big News : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बनाये गए ओड़िशा के गवर्नर, त्रिपुरा को भी मिला नया राज्यपाल, बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता काले, युवा नेता सोमू ने दी बधाई, क्या कहा नीचे पढ़ें

SHARE:

20 साल तक रहे पूर्वी के विधायक रहे रघुवर दास, बड़ा राजनीतिक उलटफेर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। रघुवार दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, रघुवर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना बीजेपी के नेता है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री

रघुवर दास झारखंड बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। वे झारखंड के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे। रघुवार दास 1977 में जनाता पार्टी से जुडे थे। 1980 में बीजेपी की स्थापना के साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। 1995 में रघुवर दास ने पहली बार जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। इसके बाद वे पांच बार इस सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि 2019 में वे चुनाव हार गए।

2014 में बने झारखंड के मुख्यमंत्री

रघुवार दास 2014 में लेकर 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में वे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे 15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक झारखंड के श्रम मंत्री रहे। इसके बाद मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री के रूप में काम किया। 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक झारखंड के वित्त, वाणिज्य और नगर विकास मंत्री के रूप राज्य की सेवा की। ओडिशा के राज्यपाल बनाए जाने के झारखंड बीजेपी के नेताओं में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रेम झा व अन्य ने गवर्नर बनाये जाने पर उनके आवास जाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी।

दल को दास के राजनीतिक जीवन का मिलेगा लाभ: काले

भाजपा के पूर्व प्रवक्त अमर प्रीत सिंह काले ने पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा दास भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं. दल ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवो का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का बढ़ाया, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि को भी कोटिश: बधाई।

वहीं, दूसरी ओर भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भी रघुवर दास को राज्यपाल बनाये जाने पर खुशी व्यक्त की है. रघुवर दास के करीबी रहे सोमू ने कहा कि अपने राजनीतिक अनुभवों से दास कई महत्वपूर्ण कार्य करेंगे और झारखंड खासकर लौहनगरी का नाम ऊंचा करेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर