फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में त्योहारों के इस पावन सीजन में शहरवासियों को डांडिया और गरबा के रंग में सराबोर करने के लिए तुषार इवेंट एवं सिल्वर क्रिएशंस एक भव्य आयोजन लेकर आ रहा है। आगामी 15 अक्टूबर डांडिया रास महोत्सव का आयोजन बाराद्वारी मैदान में किया जा रहा है।
रास महोत्सव के आयोजक तुषार दास गुप्ता ने जानकारी दी की पारंपरिक उत्सव में लोगों को न सिर्फ बेहतरीन डांडिया और गरबा गानों पर थिरकने का मौका मिलेगा, बल्कि बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ड्रेस (मेल/फीमेल) और बेस्ट कपल जैसी कई प्रतियोगिता रहेगी, जिसके विजेताओं को कई आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे।
स्वादिष्ट खान-पान और पारंपरिक कलाकृतियों के विभिन्न स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजक तुषार दास गुप्ता ने कहा कि “हमारा उद्देश्य शहर के लोगों को एक ऐसा सुरक्षित और पारिवारिक माहौल देना है, जहाँ वे पूरी मस्ती और उमंग के साथ डांडिया का आनंद ले सकें। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। डांडिया नाइट में प्रवेश केवल पास द्वारा ही होगा, जो कि आयोजकों से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकेगा। आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से तुषार इवेंट के तुषार दास गुप्ता, आदित्य सिंह, स्वाती सिंह, तृषा सिंह, रंजीत सिंह उपस्थित रहे।




































