26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगा आधारभूत संरचना से जुड़ा कार्य, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग भी बदलेगा
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आधारभूत संरचना के रखरखाव और विकास कार्यों के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से होगा, जबकि कुछ के मार्ग और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी संशोधित सूचना के अनुसार, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045) 27, 29 और 31 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसी तरह आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) भी इन तिथियों में रद्द रहेगी। झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू (68023/68024) 26 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
आद्रा-भगा-आद्रा मेमू (68077/68078) 26 से 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को रद्द रहेगी। वहीं आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68090/68089) 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को रद्द रहेगी। रेलवे ने बताया है कि इससे संबंधित कार्यों में स्टील गर्डर लॉन्चिंग भी शामिल है।
कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से चलेंगी
रोलिंग ब्लॉक के कारण आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू (68053/68054) 27, 29 और 31 अक्टूबर को आद्रा से बाराभूम के बीच निर्धारित पूरे मार्ग पर नहीं चलेगी। पुरुलिया-बाराभूम के बीच सेवा रद्द रहेगी।
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056) 26 अक्टूबर को पुरुलिया से आगे प्रभावित होगी। पुरुलिया-टाटानगर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (68056/68060) 27, 29 और 31 अक्टूबर को आद्रा से आंशिक रूप से चलेगी। आद्रा-आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी।
इसके अलावा आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) 26, 28 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आद्रा से आंशिक रूप से चलेगी। आद्रा-पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
गोमो-खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस (18024/18023) 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आद्रा से आंशिक रूप से चलेगी। आद्रा-खड़गपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलेगा
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन निर्धारित चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से परिचालित होगी।
हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव
ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 26 से 31 अक्टूबर तक निर्धारित समय से 20 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएगी।
वहीं ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 26 और 29 अक्टूबर को खड़गपुर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 27, 29 और 31 अक्टूबर को आवश्यकता पड़ने पर 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित की जा सकती है।
रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति, प्रस्थान समय और मार्ग की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें।

































