27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, राउरकेला-जगदलपुर और हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस की सेवाएं होंगी बाधित
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
चक्रवाती तूफान ‘अरनब’ के कारण रेलवे ने चार ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने की घोषणा की है। इनमें राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस की दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
रद्द रहने वाली ट्रेनों का विवरण:
1. 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
2. 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक रद्द रहेगी।
3. 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस: 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।
4. 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस: 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी।
रेलवे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।


































