WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Mourning in the BJP : जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र का निधन, पार्टी में शोक

SHARE:

पवन अग्रवाल बोले—मिश्र जी के निधन से भाजपा परिवार को गहरा सदमा, पार्टी और समाज के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर मिश्र का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से जमशेदपुर के भाजपा परिवार में शोक की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पवन अग्रवाल ने कहा कि चंद्रशेखर मिश्र के निधन से पूरे भाजपा परिवार को गहरा सदमा लगा है। पार्टी और समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार वे अपने घर से छायानगर में एक शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद चंद्रशेखर मिश्र को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे भालूबासा शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष होने के साथ ही कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे। भाजपा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने निधन से एक दिन पहले ही महानगर भाजपा की बैठक में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया था।

अस्पताल पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

चंद्रशेखर मिश्र के निधन की सूचना मिलते ही पवन अग्रवाल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। पवन अग्रवाल ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार दिवंगत नेता के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। पार्टी के कई वरीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर