WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी सबुज संघ में काली पूजा की तैयारियां शुरू, भूमिपूजन सम्पन्न

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति (सबुज संघ, सोनारी) की ओर से इस वर्ष काली पूजा का 63वां आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस सिलसिले में बुधवार को पंडाल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन चेयरमैन आरके शाही, अध्यक्ष अशोक गोयल और महा सचिव काजल मुखर्जी ने संयुक्त रूप से किया।

गौरतलब है कि 7 से 13 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कला प्रतियोगिता, नृत्य और संगीत के कार्यक्रम होंगे। आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन एसके बेहरा 7 नवंबर को पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम के अनुसार, 7 नवंबर को पूजा पंडाल का उद्घाटन होगा। 8 नवंबर को रात 11:30 बजे मां काली की पूजा होगी। 9 नवंबर की सुबह 3 बजे पुष्पांजलि और सुबह 5 से 7 बजे तक भोग वितरण किया जाएगा। इसी दिन सुबह 10:30 बजे चंडी पाठ और शाम 7 बजे आरती होगी। 10 नवंबर को शाम 7 बजे आरती के बाद कोलकाता और जमशेदपुर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 11 नवंबर को दोपहर 2 बजे 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता होगी। इसके बाद मानगो की राजा डांस एकेडमी के कलाकार नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 12 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे नारायण भोज होगा। शाम 7 बजे आरती और रात 8 बजे कला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके बाद प्रियंका सूत्रधर और देबांग्शु डे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 13 नवंबर को मां काली की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में रिंकू नायक, जाबा सान्याल, जयश्री दास, मलिना भौमिक, रीना घोष, लक्ष्मी डोड्डी,अपर्णा मुखर्जी, झुमा नायक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर