WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आग़ाज़ संस्था ने दीपावली पर 50 से अधिक बच्चों को बांटे उपहार, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद

SHARE:

छोटा बांकी में मिठाइयां और दीये पाकर खिले बच्चों के चेहरे, संस्था ने समाज के जरूरतमंद वर्ग तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने का दिया संदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में सामाजिक संस्था आग़ाज़ की ओर से दीपावली के अवसर पर छोटा बांकी में बच्चों के बीच दीपोत्सव उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, युवा समाजसेवी दमनप्रीत सिंह और आरफीन अशरफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान संस्था की ओर से 50 से अधिक बच्चों को दीपावली के उपहार, मिठाइयां और दीये वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के बीच त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। वास्तविक उत्सव तभी सार्थक होता है, जब समाज के हर वर्ग, विशेषकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके। उन्होंने आग़ाज़ संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के बीच खुशियां बांटकर संस्था ने दीपावली के पर्व को और अधिक सार्थक बनाया है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि आग़ाज़ का हमेशा प्रयास रहा है कि त्योहारों के अवसर पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों और बच्चों तक खुशियां पहुंचाई जाएं। दीपोत्सव उपहार वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही था कि कोई बच्चा त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में पंचायत सदस्य भरतराम लोहरा, समाजसेवी आरफीन अशरफ, संस्था के सुमित मिश्रा, आकर्ष नारायण, प्रीति गुप्ता, परमिंदर सिंह गोल्डी, आरव सागर, देबू गोप और कंचन महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर