बाराद्वारी स्थित आवास पहुंचकर पति जसपाल सिंह एवं परिवार के सदस्यों से मिले, दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन स्वर्गीय राजेंद्र कौर के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। वे बाराद्वारी स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत राजेंद्र कौर के पति जसपाल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान विधायक सरयू राय ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर यूनाइटेड जनता दल के महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, संजीव जी, अवतार सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह बब्बू, मनजीत सिंह, पुत्र प्रितपाल सिंह, अमृतपाल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


































