Breaking News
Tata Workers Union Hulchul : क्रिकेट मैदान में अपने ही विभाग के कमेटी मेंबर विभाकर राय से भिड़ गए टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष संजय सिंह Jamshedpur : वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; छह पकड़े गए BJP East Singhbhum : जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, विक्रम किस्कू ने थामा पार्टी का दामन Saraikela : 11 हजार वोल्ट के तार ने ली गजराज की जान, खेत में मिला मृत हाथी Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Workers Union Hulchul : क्रिकेट मैदान में अपने ही विभाग के कमेटी मेंबर विभाकर राय से भिड़ गए टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष संजय सिंह

SHARE:

ड्यूटी रिलीज की समय-सीमा को लेकर शुरू हुई बहस में बढ़ी तल्खी

कथित तौर पर मारपीट के इरादे से आगे बढ़े संजय सिंह; सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर टाला टकराव

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में अभी करीब दो महीने का वक्त बाकी है, लेकिन चुनावी सरगर्मी का असर अब टाटा स्टील के विभिन्न विभागों में भी दिखने लगा है। मजदूरों के मुद्दों और विभागीय गतिविधियों को लेकर अंदरखाने चल रही खींचतान के बीच मंगलवार को पैलेट प्लांट के विभागीय जेडीसी क्रिकेट मैच के दौरान यूनियन के दो प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि क्रिकेट का मैदान कुछ देर के लिए बहस और तनाव का अखाड़ा बन गया।

मामला पैलेट प्लांट इलेक्ट्रिकल से चुनाव जीतकर आए जेडीसी चेयरमैन विभाकर राय और पैलेट प्लांट से पांचवीं बार चुनाव जीतने वाले टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह के बीच का है।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत ड्यूटी से रिलीज की समय-सीमा को लेकर हुई। बताया जाता है कि ए शिफ्ट में आए कर्मचारियों को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहले मैच में भाग लेने के लिए ड्यूटी से रिलीज किया गया था। पहला मैच समाप्त होने के बाद विभाकर राय ने कर्मचारियों से सुरक्षित तरीके से प्लांट लौटने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने भी इस पर सहमति जताई।

इसी बीच सुनील नामक एक कर्मचारी ने दूसरा मैच खेलने की इच्छा जताते हुए संजय सिंह से आग्रह किया। संजय सिंह ने इसके लिए हामी भर दी। इस पर विभाकर राय ने कर्मचारी को अपने सेक्शन के सीनियर से बात कर लेने की सलाह दी और कहा कि सर्कुलर में रिलीज की समय-सीमा दोपहर 12 बजे तक ही निर्धारित है।

बताया जाता है कि इसी बात पर संजय सिंह ने विभाकर राय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पांच मिनट में उनकी ‘औकात बता देने’ की बात कही। जवाब में विभाकर राय ने भी पलटवार किया और उनके व्यवहार तथा अहंकार पर सवाल उठाए। बात यहीं नहीं रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तमतमाए संजय सिंह विभाकर राय की ओर मारपीट के इरादे से बढ़े, लेकिन मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक गहमागहमी बनी रही, फिर मामला शांत हुआ।

पुराने विवादों की भी होने लगी चर्चा

घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों के बीच संजय सिंह के व्यवहार को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सहकर्मियों के बीच यह भी चर्चा रही कि यूनियन उपाध्यक्ष के तौर पर उनके इस तरह के व्यवहार को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं।

बताया जाता है कि इससे पहले ट्यूब डिवीजन के नए ग्रेड के कमेटी मेंबर शुभम मिश्रा के साथ भी यूनियन परिसर में कथित तौर पर गाली-गलौज और बुरा परिणाम भुगतने की धमकी देने का मामला उठा था। उस समय शुभम मिश्रा ने यूनियन अध्यक्ष से लिखित शिकायत भी की थी। हालांकि, उस शिकायत पर हुई कार्रवाई को लेकर असंतोष की बात कही जाती रही है।

फिलहाल पैलेट प्लांट के क्रिकेट मैदान पर हुई इस घटना ने टाटा वर्कर्स यूनियन के भीतर आपसी तालमेल और प्रतिनिधियों के व्यवहार को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। चुनाव से पहले इस तरह की घटनाएं यूनियन के अंदर चल रही खींचतान को भी उजागर करती हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर