WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

साकची स्थित नमन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राकेश्वर पांडे और बृजभूषण सिंह ने कहा- शहीदों के त्याग और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय और अमर शहीद सरदार करतार सिंह सराभा के बलिदान दिवस पर नमन परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित नमन कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों एवं संस्था के सदस्यों ने दोनों महान क्रांतिकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अदम्य साहस, संघर्ष, राष्ट्रप्रेम एवं सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नमन परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि लाला लाजपत राय और सरदार करतार सिंह सराभा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन देशभक्ति, साहस और संघर्ष की अनुपम मिसाल है। उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन और विचारों से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

वहीं, नमन परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन महान सपूतों का योगदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा। लाला लाजपत राय का निर्भीक नेतृत्व और सरदार करतार सिंह सराभा का अल्पायु में राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों, विचारों और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा, जितेन्द्र चावला, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, संदीप कुमार सिंह, कश्मीर सिंह, जूगुन पांडे, सरबजीत सिंह टोबी, आरती मुखी, रितिका श्रीवास्तव, ममता पुष्टि, पिंकी यादव, पिंकी प्रसाद, कंचन देवी, डी मनी, सिमी कश्यप, ममता साहा, सीमा जायसवाल और राधिका देवी सहित उपस्थित सभी लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर दिल्ली प्रवास पर रहे नमन परिवार के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने अपने संदेश में कहा कि लाला लाजपत राय और सरदार करतार सिंह सराभा जैसे महान क्रांतिकारी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अमर विभूतियां हैं। उनका जीवन और बलिदान सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इन महान सपूतों ने व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि नमन परिवार का उद्देश्य केवल महापुरुषों की जयंती और बलिदान दिवस मनाना नहीं, बल्कि उनके विचारों एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के बीच निरंतर जीवंत बनाए रखना है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर इसे गरिमामय बनाने के लिए सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

नमन परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज में देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर