Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किया इंदरजीत सिंह ने 32वां प्लेटलेट्स दान

SHARE:

आगाज़ के संस्थापक अध्यक्ष ने आपात स्थिति में मरीज की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने एक गंभीर मरीज की मदद के लिए आपात स्थिति में रक्तदान केंद्र पहुंचकर 32वीं बार प्लेटलेट्स दान किया। उन्होंने अपना यह प्लेटलेट्स दान गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इंदरजीत सिंह अब तक दो बार रक्तदान और 29 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। इस बार के दान के साथ उनका कुल प्लेटलेट्स दान 30 बार हो गया है। उनका यह प्रयास मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इंदरजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज ने मानवता, सेवा और परोपकार का संदेश दिया है। उनका यह छोटा सा प्रयास उसी संदेश को समर्पित है। उन्होंने विशेषकर युवाओं से रक्तदान और प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय पात्रता और निर्धारित अंतराल का पालन करते हुए रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान कर सकते हैं। इससे किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। हमारा छोटा सा प्रयास किसी परिवार के बुझते हुए चिराग को फिर से रोशन कर सकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर