Breaking News
Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश Jamshedpur : जुगसलाई गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में राजवंत कौर रज्जी को संगत ने चुना प्रधान Press Club : जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ – एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video

SHARE:

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर पांचवें दिन पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से निकली प्रभात फेरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गिरिडीह में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित प्रभात फेरियों के क्रम में शनिवार को पांचवें दिन पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मकतपुर चौक और कालीबाड़ी होते हुए कचहरी रोड स्थित सरदार साहिल सलूजा एवं शिप्रा सलूजा के आवास पहुंचकर संपन्न हुई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान संगत ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु महाराज की महिमा का गुणगान किया। प्रभात फेरी में ‘लाल रंगीले प्रीतम मनमोहन तेरे दरसन कउ हम बारे’, ‘प्रभु दाता मोहि दीनु भेखारी तुम्ह सदा सदा उपकारे’ और ‘सो किछु नाही जि मै ते होवै मेरे ठाकुर अगम अपारे’ जैसे शबदों का गायन किया गया। गुरबाणी कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रभात फेरी के समापन पर आवास पर पहुंची संगत का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। महिला सिख जत्था की ओर से कीर्तन एवं अरदास की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी, सुधीर आनंद, देवेंद्र सिंह खालसा, ज्योति सलूजा, राजेंद्र सिंह बग्गा, गुरभेज सिंह कालरा, कुशल सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, बॉबी सलूजा, गुरविंदर सलूजा, परमजीत सिंह, मनजीत सिंह सलूजा, चरणजीत कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर, परमजीत सिंह कल्लू, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सिमरन सलूजा, गुरमीत कौर, हरदीप कौर, मंजीत कौर, डेजी सलूजा और सनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिख महिला-पुरुष, बच्चे एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर