- गुमला में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, शवों को सिमडेगा के वीरू जंगल में दफनाया
- माता-पिता समेत चार आरोपी गिरफ्तार
- पांच साल के बच्चे के बयान से खुला दोहरे हत्याकांड का राज
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
झारखंड के गुमला जिले के समसेरा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। यहां दो सगे भाइयों शिवशंकर साहू और नवीन साहू पर अपनी-अपनी पत्नियों की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से महिलाओं के शवों को सिमडेगा जिले के वीरू जंगल में ले जाकर दफना दिया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने पहुंचकर अपनी पत्नियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : झारखंड को हर साल 13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका, विधानसभा में केंद्र के MMDR संशोधन कानून के खिलाफ संकल्प पेश
पत्नियों की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने पहुंचे थे आरोपी
मामले का खुलासा पांच साल के एक मासूम बच्चे के बयान से हुआ। बच्चे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों शिवशंकर साहू और नवीन साहू के साथ उनके माता-पिता समेश्वर साहू और तिलेश्वरी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


































