- टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन के पास 2025 में महिला से दुष्कर्म का मामला, झारखंड रेलवे पुलिस ने दोबारा ट्रायल की मांग की
- मेडिकल और डीएनए रिपोर्ट के साक्ष्यों के आधार पर दोबारा सुनवाई की मांग
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
झारखंड रेलवे पुलिस ने टाटीसिल्वे रेलवे स्टेशन के पास वर्ष 2025 में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी आर्मी जवान की रिहाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की ओर से अपील दाखिल की गई है। इसमें रांची सिविल कोर्ट के आदेश को निरस्त कर मामले में दोबारा ट्रायल कराने की मांग की गई है। इस अपील पर जल्द ही हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : Gumla : दो सगे भाइयों ने की अपनी पत्नियों की हत्या, पांच साल के मासूम ने खोला राज
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ रेलवे पुलिस ने उठाया कानूनी कदम
रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में इस मामले की दोबारा जांच की गई। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट और डीएनए परीक्षण में दुष्कर्म से जुड़े साक्ष्य मिले थे। इसके बावजूद निचली अदालत ने आरोपी को रिहा कर दिया। समीक्षा के बाद पुलिस ने कानूनी पहलुओं पर विचार किया और फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया। अब हाईकोर्ट में दाखिल अपील के जरिए पुलिस ने निचली अदालत के आदेश पर पुनर्विचार और नए सिरे से सुनवाई की मांग की है।


































