फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर में बर्मामाइंस (ऊपर की पार्किंग) में राज करने वाले सात पार्टनर का कब्जा हट गया है। दो दिन पूर्व यहां पार्किंग पर अगले दो माह के लिए एक ठेकेदार का कब्जा होने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि वैसे मेन पार्किंग भी इन्हीं ठेकेदार की दो साल के लिए फिक्स है। इससे पहले दो दिन के लिए विभागीय पार्किंग संचालित की गई। अब नए कर्मी यह साफ बयां कर रहे हैं कि चौबे जी आ गए हैं।
दो दिन पूर्व बर्मामाइंस में पार्किंग पर कब्जा हुआ है। दो माह का टेंडर लेने में नीचे पार्किंग ठेकेदार ने सफलता हासिल की थी। वैसे नीचे वाली पार्किंग बहुत अच्छी तरह चल रही है। यहां पिछले ठेकेदार के कार्यकाल में बहुत विवाद हुआ था। एसपी तक को कार्रवाई के लिए आना पड़ा था। लतम घुसे हुए भी! खुल कर बात सामने आई थी की करोड़ों की पार्किंग लेने वाले ठेकेदार सड़कों तक गुंडागर्दी करते हैं (मसलन रंगदारी लेते हैं)। इधर सूत्र बताते हैं की पार्किंग लेने के लिए पुराने ठेकेदार को भी बहुत हाथ पैर मारे गए, लेकिन वह फार्म राजी नहीं हुई। उस ठेकेदार के राज में माफिया का नाम उछला था।
अभी की पार्किंग में चौबे जी सक्रिय हैं। हालांकि वह शहर में नहीं हैं या हैं भी। एक नया गिरोह भी पार्किंग की टीम में शामिल हो चुका है। अपराध सूत्रों में चर्चा है कि लड़कों की फौज है?आने वाले दिनों में यह देखने वाली बात होगी की नीचे की पार्किंग में कोई वर्चस्व होता है या या ऊपर वाली में। खैर, पुलिस प्रशासन भी हाइटेक हो चुकी है। बहरहाल, कई लोगों की हिस्सेदारी वाली पार्किंग के मालिक जो अपना एका कायम करने में सफल हो गए थे, वह कहां मात खाये। यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है? जबकि स्टेशन में उनका हवा हवाई दबदबा रहा है?
अगली कहानी जल्द।


































