Jamshedpur : सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा, जनगणना के माध्यम से हर सिख सीजीपीसी से प्रत्यक्षरूप से जुड़ सकेगा: भगवान सिंह

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सिखों के हित में एक और सुखद पहल करते हुए सोमवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में सिख जनगणना का प्रपत्र जारी किया। इन प्रपत्रों को सभी गुरुद्वारा के कमिटियों को सौंप कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

इस अवसर पर उत्साहित सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्व योजना के तहत की गयी है। पिछले शुक्रवार की आम सभा में घोषित किये गए सिख जनगणना परियोजना को कार्यान्वित करना पुरे कोल्हान के सिखों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होने कहा इस जनगणना के माध्यम से कोल्हान का प्रत्येक सिख के प्रत्यक्ष रूप से सीजीपीसी से जुड़ जाने से उनके सुख-दुःख और अन्य समस्याओं पर सीजीपीसी को संपर्क करने में काफी सुविधा होगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों से विनती की है कि वे सिख जनगणना प्रपत्रों को सिलसिलेवार तरीके से अपने क्षेत्राधिकार में सिख परिवारों से मिल उनमें जागरूकता लाते हुए प्रपत्रों को सौंपना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की सीजीपीसी सिखों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है और निकट भविष्य में और परियोजनाएं लायेगी।

सिख जनगणना प्रपत्र जारी करने के मौके पर सरदार भगवान सिंह के अलावा सरदार शैलेन्द्र सिंह, चंचल सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश सिंह, जगतार सिंह नागी, सुरेंद्र सिंह छिंदे, अमरजीत सिंह भामरा, त्रिलोक सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह गुल्लू, रणजीत सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें