Jamshedpur : गुरदर्शन को निकली कोरबा की संगत का टाटानगर स्टेशन पर साकची कमेटी ने किया स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के दर्शनों से लौटी संगत का टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची की और से स्वागत किया गया।

मंगलवार को तकरीबन डेढ़ सौ संगत कोरबा छत्तीसगढ़ गुरुद्वारा साहिब से वहां के मुख्य सेवादार सरदार अमृत सिंह की अगुवाई में तख्त श्री पटना साहिब के दर्शनों के लिए गई थी। इसमें कोरबा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार अमृत सिंह के अलावा सरदार जितेंद्र सिंह सरदार हरदीप सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, बीबी त्रिलोचन कौर, बीबी कोमल कौर बीबी अमरजीत कौर आदि शामिल थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

साकची गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह ने कोरबा गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार अमृत सिंह को सरोपा देकर सम्मानित किया तथा संगत के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था एवं लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची एवं खालसा सेवादल की ओर से की गई। इसमें मुख्य रूप से साकची गुरुद्वारा साहिब के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, सह-सचिव सरदार बलबीर सिंह, लंगर इंचार्ज सरदार दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष सरदार मनोहर सिंह मीत्ते, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार सन्नी सिंह, सरदार सरदार हरप्रीत सिंह आदि शामिल थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें