Jamshedpur : ठिठुरते को ठंड में राहत पहुंचा रहे काले कंबल वाले, हर हर महादेव सेवा संघ की कंबल सेवा जारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

शीतलहरी में ज़रूरतमंद बुजुर्गों के बीच हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से पिछले 23 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण किया जा रहा है , इसी सिलसिले में हर हर महादेव परिवार की ओर से आज बुधवार को ग्वाला बस्ती, नंद नगर, ब्राह्मण टोला, कानुभट्टा, भुइंयाडीह, रविदास कालोनी, बिरसानगर जोन नं 8 आदि के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि अत्यंत ज़रूरतमंद एवं असहायों को मदद एवं सहयोग प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म है उन्होंने आगे कहा कि मानवता के नाते हर हर महादेव सेवा संघ जरूरतमंदों के बीच अपने कर्तव्य का पालन करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सभी का संयुक्त प्रयास रहता है।

इन सेवा कार्यों को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के कृष्णकांत तिवारी, अनूप तिवारी, पिंटू पात्रों, चंदन भुइंया, पंचम भुइंया, महेंद्र प्रसाद, सुलोचना देवी, सुबोध रविदास, मनोरंजन रविदास, मुकेश रविदास, गौतम रविदास, भोला रविदास, अनूप रविदास साथ ही हर हर महादेव सेवा संघ से स्वाति मित्रा, पप्पू राव, जूगुन पांडे, प्रिंस सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, अमित पाठक, अनिल, पिंटू भिरभरिया, रामा राव, सूरज चौबे सहित अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें