Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

MP: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की पिकअप वैन, पलटी, 6 पुलिस कर्मियों समेत 14 की मौत, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

मध्य प्रदेश के डिंडोरी से भीषण दुर्घटना की खबर आ रही है जिसमें शादी समारोह में शामिल होकर पिकअप पेन से लौट रहे लोगों की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है. जिसमें 6 पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. इधर घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया-बड़झर गांव में  28-29 फरवरी की देर रात पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 21 लोग घायल हो गए हैं.बताया जाता है कि सभी लोग सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहपुरा थाना इलाके के अमाही देवरी गांव से मसूरघुघरी थाना इलाके के निवास क्षेत्र में गए थे. वापसी पर बड़झर घाट उतरते समय उनकी पिकअप गाड़ी का ब्रेक फैल हो गया. इस वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खेत में पलट गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ. सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP20GB4146 में बैठे थे. 14 मृतकों में 9 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. 21 घायलों में 9 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं. 2 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था. उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री यादव के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रही हैं.

ये हैं मृतकों के नाम
मृतकों में मदनसिंह (पिता बाबू लाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लालसिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महासिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लालसिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मृत्यु) शामिल हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर