Breaking News
Jamshedpur : नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो रुक सकता है ड्रग-सट्टा का कारोबार : सरयू राय Jamshedpur : लोयोला स्कूल में बहुधार्मिक प्रार्थना सभा हुई, समस्त धर्म का सार प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता है : प्रिंसिपल Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

PM MODI IN JHARKHAND: 36000 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण, बोले एक और गारंटी हो गई पूरी

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड वासियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  के सिंदरी से करीब 36 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ करते हुए कहा कि यह थी मोदी की गारंटी और हो गई पूरी. इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे.

उन्होंने सिंदरी में हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड का नया संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करते हुए इसे भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने चतरा जिले के नॉर्थ कर्णपुरा में एनटीपीसी की 660 मेगावाट की क्षमता वाली विद्युत उत्पादन इकाई और रामगढ़ जिले के नॉर्थ उरीमारी में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के कोल हैंडलिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया.

उन्होंने देवघर से गोड्डा को जोड़ने वाली नई रेल लाइन एवं टोरी शिवपुर तीसरी रेलवे लाइन को लोकार्पित किया और देवघर-डिब्रूगढ़ के बीच नई ट्रेन, टाटा बादमपहाड़ डेली मेमू ट्रेन को भी रवाना किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने रेलवे की सात परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया.

इस दौरान उन्होंने एक और गारंटी दे डाल

इस दौरान विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने यह संकल्प लिया था कि सिंदरी में बंद पड़े खाद कारखाने को पुनर्जीवित करूंगा। 2018 में इसका शिलान्यास किया था और आज उद्घाटन किया है। यह मोदी की गारंटी थी और आज यह गारंटी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि सिंदरी खाद कारखाने की फिर से शुरुआत झारखंड और देश के नौजवानों के लिए रोजगार के हजारों नए अवसरों की शुरुआत है। देश को यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी, तब मात्र 224 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होता था। आज हमारे संकल्पों और प्रयासों की बदौलत 310 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन हो रहा है। हमने सिंदरी के पहले रामागुंडम, गोरखपुर और बरौनी में खाद कारखानों को खुलवाया है और अब देश यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है.

 

प्रधानमंत्री ने झारखंड में नई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करते हुए आज के दिन को झारखंड में रेल क्रांति का दिन बताया.

उन्होंने कहा कि आज से बाबा वैद्यनाथ का धाम देवघर और माता कामख्या शक्तिपीठ रेल लाइन से जुड़ गए हैं. मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि अभी-अभी आए आंकड़े बताते हैं कि देश ने अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में 8.4 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है. यह आंकड़ा दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य कितनी तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने के लिए विकसित झारखंड बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए हमारी सरकार हर संभव कदम उठा रही है.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर